बूंदी के कापरेन थाना क्षेत्र में कोटा-दौसा-लालसोट मेगा हाईवे बाईपास पर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घायल युवक पंकज मीणा ने कोटा के एमबीएस अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कापरेन निवासी पंकज मीणा पुत्र शंभूलाल मीणा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक पंकज बुधवार रात करीब 8:30 बजे बाईपास पर था। तभी एक कार में आए 3-4 युवकों ने उस पर चाकू से हमला किया और कोटा की तरफ भाग गए। स्थानीय लोगों ने घायल पंकज को संभाला। परिजन उसे तुरंत कोटा के एमबीएस अस्पताल ले गए, लेकिन ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। पंकज पढ़ाई करता था। पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच जारी सूचना पर कापरेन पुलिस मौके पर पहुंची, परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी राजाराम जाट ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश और आपसी विवाद समेत कई एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है और हमलावरों की तलाश जारी है।