सिरसला के महात्मा गांधी उमावि में बुधवार को अंडर-17 व 19 की जिला स्तरीय कराटे प्रतियोगिता शुरू हुई। माध्यमिक शिक्षा सहायक निदेशक शिवराज सिंह चारण ने शुभारंभ करवाया। प्रतियोगिता संयोजक पीईईओ सिरसला सूबेसिंह चौधरी ने स्वागत किया। भंवरलाल कस्वां, करणी सिंह व रिछपाल कस्वां आदि ने विचार व्यक्त किए। शारीरिक शिक्षक ओमनसिंह, कोच कवीन्द्र सिंह एवं राजेंद्र आदि ने सहयोग किया। अंडर-17 छात्रा वर्ग के उद्घाटन मुकाबले में जागृति राठौड़ ने जीत दर्ज की। संस्था प्रधान रतनलाल मीणा ने आभार जताया। संचालन अध्यापक रविन्द्र सिंह ने किया।