करौली में वन्यजीव सप्ताह 2026 के तहत कैलादेवी और नैनियाकी क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए। स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व का संदेश दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताएं हुईं। गांवों में कठपुतली कार्यक्रम और नुक्कड़ नाटक के जरिए वन्यजीवों का महत्व बताया गया। वन विभाग 2 से 8 अक्टूबर तक इस सप्ताह का आयोजन कर रहा है। यह कार्यक्रम उप वन संरक्षक, रणथम्भौर टाइगर रिजर्व द्वितीय, करौली के निर्देश पर हो रहा है। कैलादेवी रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी दशरथ सिंह के नेतृत्व में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कैलादेवी में कार्यक्रम हुआ। नैनियाकी मुंडावर, सपोटरा रेंज के गांव खो में अभिषेक मीणा ने ग्रामीणों को जागरूक किया। आने वाले दिनों में भी चित्रकला, निबंध लेखन और नुक्कड़ नाटक जैसी गतिविधियां जारी रहेंगी।