करौली में नशे से दूर रहने और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए 'नशा मुक्त एवं मानसिक स्वस्थ करौली मैराथन' का आयोजन हुआ। अतिरिक्त जिला कलेक्टर जगदीश प्रसाद गौड़ ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, युवा, विद्यार्थी और आमजन शामिल हुए। मैराथन में मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. आरसी मीणा, सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा, मानसिक रोग नोडल अधिकारी डॉ. प्रेमराज मीणा, एएनएम ट्रेनिंग सेंटर प्रभारी कैलाश चंद और डीपीसी-आईईसी लखन सिंह लोधा समेत कई अधिकारी मौजूद थे। प्रतिभागियों ने 'नशे को ना, स्वास्थ्य को हां' और 'स्वस्थ मन, स्वस्थ जीवन' जैसे संदेश दिए। नियमित व्यायाम, संतुलित आहार व स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की अपील डॉ. आरसी मीणा ने बताया कि नशे का बुरा असर मानसिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर पड़ता है। उन्होंने तनाव छिपाने के बजाय परिवार से बात करने और विशेषज्ञ की मदद लेने की सलाह दी। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही जरूरी बताया। उन्होंने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने की अपील की। मैराथन में सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्त जीवन और मानसिक-शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई।