करौली में नगरपरिषद सभापति सुनील सैनी और उपसभापति अमीनुद्दीन खान ने धन्यवाद यात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने शहरवासियों से मुलाकात की और उनके सहयोग के लिए आभार जताया। यह यात्रा कलेक्ट्री सर्किल से शुरू होकर राधा मदनमोहन मंदिर तक पहुंची। यात्रा कलेक्ट्री सर्किल स्थित निवास से पैदल शुरू हुई। यह वजीरपुर गेट, बड़ा बाजार, अनाज मंडी, सर्राफा बाजार और फूटाकोट से गुजरी। रास्ते में कई जगह शहरवासियों ने सभापति सैनी और उपसभापति खान का माला पहनाकर और साफा बांधकर स्वागत किया। राधा मदनमोहन मंदिर में किए दर्शन सभापति ने लोगों से मिलकर उनका आभार जताया और स्थानीय समस्याएं भी सुनीं। राधा मदनमोहन मंदिर पहुंचकर उन्होंने दर्शन किए और शहर की खुशहाली की कामना की। सभापति ने कहा कि वे जनहित के मुद्दों पर लगातार काम करते रहेंगे।