करौली नगर परिषद सभापति सुनील सैनी शनिवार को बाइक से शहर का दौरा किया। उन्होंने पार्षदों के साथ वार्डों व मुख्य मार्गों पर सफाई, सड़क और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ट्रक यूनियन, तीन बड़, शिकारगंज, अम्बेडकर सर्किल और पुरानी ट्रक यूनियन क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड 5, 6, 7, 9 और 16 के लोगों से समस्याएं सुनीं और संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर सफाई कर्मचारियों को दिए निर्देश निरीक्षण के दौरान सभापति ने सफाई कर्मचारियों और जमादार बबली को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ट्रक यूनियन से कलेक्ट्री तक जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉली से सफाई कराई गई। वहीं तीन बड़ क्षेत्र में डस्टबिन रखवाए गए। कलेक्ट्री सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन और जिंदल मैरिज गार्डन के आसपास भी सफाई अभियान चलाया गया। हर कचरा पॉइंट से समय पर उठेगा कचरा सभापति ने अधिकारियों को शहर के सभी कचरा पॉइंट से समय पर कचरा उठाने और सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सफाई और स्ट्रीट लाइट उनकी प्राथमिकता में हैं। शहर में विकास कार्यों के लिए जल्द टेंडर जारी किए जाएंगे। पहले समझाइश, फिर होगी कार्रवाई सभापति ने कहा कि मुख्य मार्गों और एनएच-23 के आसपास कचरा फेंकने वालों को पहले समझाइश दी जाएगी। इसके बाद भी लोग नहीं मानते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सब्जी मंडी और मुख्य मार्गों की सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही। दशहरे पर रावण दहन की तैयारी सभापति ने बताया कि दशहरे पर रावण दहन के आयोजन की योजना भी बनाई जा रही है। उन्होंने शहरवासियों से कचरा निर्धारित कचरा पॉइंट पर ही डालने की अपील करते हुए कहा कि करौली शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान मुकेश सैनी, नरेश सैनी, हरिओम सैनी, धर्म मीणा, पुष्पेंद्र सैनी सहित अन्य पार्षद मौजूद रहे।