राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव 2026 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। करौली जिले की 309 ग्राम पंचायतों में दूसरे, तीसरे और चौथे चरण में चुनाव होंगे। इसमें सभी 11 पंचायत समितियां शामिल हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए 29 अक्टूबर, 4 नवंबर और 14 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इनकी मतगणना 20 नवंबर को होगी। सरपंच और पंच पद के लिए वोटिंग 31 अक्टूबर, 6 नवंबर और 16 नवंबर को होगी, जबकि काउंटिंग भी इन्हीं तारीखों पर होगी। दूसरे चरण में नादौती, मासलपुर और करौली पंचायत समिति में 29 अक्टूबर को मतदान होगा। तीसरे चरण में हिंडौन, श्रीमहावीरजी और सूरौठ में 4 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में बालघाट, मंडरायल, कुडगांव, सपोटरा और टोडाभीम में 14 नवंबर को वोटिंग होगी। करौली जिला परिषद के प्रमुख, उप प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान व उप प्रधान का कार्यकाल दिसंबर 2026 में पूरा होगा। इनके चुनाव की तारीखें बाद में अलग से बताई जाएंगी।