करौली में नेता प्रतिपक्ष वीरेंद्र शर्मा के नेतृत्व में पार्षदों ने नगर परिषद आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। इसमें लंबित पट्टा पत्रावलियों के जल्द निस्तारण और पात्रों को समय पर पट्टे देने की मांग की। पार्षदों ने बताया कि पट्टा प्रक्रिया में देरी से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में बताया गया कि राज्य सरकार 7 से 16 अक्टूबर तक सेवा अभियान चला रही है, ताकि लोगों को जल्द पट्टे मिलें। नगर परिषद क्षेत्र में लंबे समय से अटकी पट्टा पत्रावलियों का अभियान के दौरान प्राथमिकता से निस्तारण करने की मांग की गई। वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि पट्टा मिलने से लोगों को संपत्ति के दस्तावेज मिलेंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। उन्होंने लंबित मामलों की जांच और समय पर प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। पार्षदों ने पट्टा वितरण प्रक्रिया सरल और तेज करने पर जोर दिया। पार्षद बनवारी हरदैनिया, संजय शर्मा, मदनमोहन शर्मा, सुआ बाई जाटव, टीकमचंद, ममता, वैशाली, मोनिका सिंह इस दौरान मौजूद रहे।