करौली के सपोटरा किला वन क्षेत्र में लेपर्ड और दो शावकों का मूवमेंट सामने आने से आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। किले की दीवार पर लेपर्ड और उसके दो शावक दिखाई देने की सूचना के बाद वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए वन विभाग की दो टीमें किला क्षेत्र में तैनात की गई हैं। टीमें लगातार गश्त कर रही हैं, वहीं लोगों को जंगल और किला वन क्षेत्र की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है। किले की दीवार पर दिखा लेपर्ड, वन विभाग अलर्ट किला क्षेत्र में लेपर्ड और दो शावकों के दिखाई देने की सूचना मिलते ही वन विभाग सक्रिय हो गया। वन विभाग की दो टीमें अलग-अलग स्थानों पर तैनात कर निगरानी शुरू की गई है। वनकर्मी लगातार गश्त कर लेपर्ड की गतिविधियों का पता लगाने में जुटे हैं। लेपर्ड को आबादी क्षेत्र से दूर रखने के लिए वन विभाग के कार्मिकों की ओर से पटाखे भी चलाए गए। किले की दीवार पर लेपर्ड और दो शावकों के दिखाई देने की खबर के बाद आसपास के लोगों ने जंगल की ओर जाना कम कर दिया है। आबादी की तरफ आने की आशंका से लोगों में डर किला वन क्षेत्र में लेपर्ड की मौजूदगी के बीच लोगों को उसके आबादी क्षेत्र की ओर आने की आशंका सता रही है। इसी वजह से आसपास के इलाकों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। दो टीमें कर रहीं लगातार गश्त क्षेत्रीय वन अधिकारी अनिल मीना और नाका प्रभारी राजेश मीना ने बताया कि लेपर्ड के मूवमेंट के बाद किला क्षेत्र में वन विभाग की दो टीमें लगातार निगरानी और गश्त कर रही हैं। टीमों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि लेपर्ड की गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। वन विभाग की लोगों से अपील वन विभाग ने लोगों से किला वन क्षेत्र और जंगल की ओर जाने से बचने की अपील की है। विशेष रूप से लोगों को अकेले जंगल में नहीं जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने कहा है कि यदि लेपर्ड दिखाई देता है तो उसके करीब जाने या उसे घेरने का प्रयास नहीं करें। लेपर्ड नजर आने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है, ताकि मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।