करौली में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला करौली की तरफ से 2 दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू हुआ। यह सम्मेलन गणेश बैंकिट हॉल, गणेश गेट पर आयोजित किया गया। इसमें जिलेभर से शिक्षक शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एबीएसएम विद्यालय शिक्षा राजस्थान के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार मीना ने की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक दीपक, सवाई माधोपुर इसमें मुख्य वक्ता रहे। उन्होंने अपने भाषण में शिक्षकों की भूमिका को अहम बताते हुए शिक्षा के जरिए राष्ट्र निर्माण पर जोर दिया। सम्मेलन का कल होगा समापन एबीएसएम विद्यालय शिक्षा राजस्थान की प्रदेश महिला मंत्री गीता जेलिया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थीं। उन्होंने महिला शिक्षकों की भागीदारी और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी सर्वेश गुप्ता विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुए। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था से जुड़े कई मुद्दों पर भाषण दिया। सम्मेलन में शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने और शिक्षा के विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। शिक्षकों के हित से जुड़ी मांगों और शिक्षा क्षेत्र में जरूरी सुधारों पर भी विचार किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में जिला मंत्री मानवेन्द्र सिंह के साथ जिला कार्यकारिणी, खंड एवं नगर कार्यकारिणी और महासंघ के सदस्यों का खास योगदान रहा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में शिक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा 19 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम में मुकेश शर्मा, मानवेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।