खैरथल-तिजारा जिले में सड़क नेटवर्क मजबूत करने और ग्रामीण इलाकों को जोड़ने के लिए 86 सड़क विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इन पर कुल 57.45 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह मंजूरी बजट घोषणा 2026-27 के तहत सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को मिली है। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, 14 कार्यों के लिए 19.50 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने के आदेश दिए जा चुके हैं। वहीं, बाकी 70 कार्यों के लिए 33.32 करोड़ रुपए की लागत से टेंडर प्रक्रिया चल रही है। इनके लिए टेंडर बुलाकर आगे की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इन सड़क विकास कार्यों के पूरा होने से जिले के ग्रामीण और शहरी इलाकों में आना-जाना आसान होगा। इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। साथ ही, स्थानीय लोगों को अच्छी सड़क सुविधा मिलेगी और इलाके का विकास भी तेज होगा।