त्योहारों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 8 अक्टूबर से 20 नवंबर तक खजुराहो-उदयपुर सिटी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। इस फैसले से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के रेल यात्रियों को सीधा फायदा होगा। जिन्हें त्योहारों के सीजन में आसानी से कंफर्म टिकट मिल सकेगी। यह स्पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाकर यात्रियों के सफर को आसान बनाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया- त्योहारों के दौरान ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती। इसी समस्या को दूर करने के लिए इस स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। खजुराहो-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 08.10.2026 से 19.11.2026 तक 13 ट्रिप करेगी। यह ट्रेन खजुराहो से प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को 20.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 17.50 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04142, उदयपुर सिटी-खजुराहो द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09.10.2026 से 20.11.2026 तक 13 ट्रिप संचालित होगी। यह रेलसेवा उदयपुर सिटी से प्रत्येक शुक्रवार और मंगलवार को 22.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 20.45 बजे खजुराहो पहुंचेगी। पर्यटकों और स्थानीय लोगों को दोहरा फायदा खजुराहो और उदयपुर दोनों ही देश के बड़े पर्यटन स्थल हैं। अक्टूबर और नवंबर के महीनों में यहाँ देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। इस स्पेशल ट्रेन के चलने से न केवल त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को मदद मिलेगी, बल्कि पर्यटन सीजन में घूमने वाले यात्रियों को भी सीधा फायदा होगा। यह ट्रेन मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड इलाके को सीधे राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र से जोड़ेगी। जानिए क्या होगा समय इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन यह ट्रेन अपने सफर के दौरान दोनों राज्यों के कई प्रमुख स्टेशनों को जोड़ेगी। इस दौरान ट्रेन दुरियागंज, एमसीआरएस छतरपुर, खड़गपुर, टीकमगढ़, वीजीएल झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, बयाना, श्रीमहावीरजी, गंगापुर सिटी, सवाईमाधोपुर, केशोराय पाटन, बूंदी, चंदेरिया, कपासन, मावली और राणाप्रतापनगर में रुकेगी। बजट यात्रियों के लिए 10 जनरल कोच इस स्पेशल ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए कुल 18 डिब्बे लगाए गए हैं। आमतौर पर स्पेशल ट्रेनों में जनरल कोच कम होते हैं, लेकिन इस ट्रेन में 10 साधारण श्रेणी (जनरल) के कोच दिए गए हैं। इससे उन यात्रियों को आसानी होगी जो ऐन वक्त पर स्टेशन से टिकट खरीदकर सफर करते हैं। ट्रेन का पूरा कोच कंपोजिशन इस प्रकार है।