राजसमंद जिले की 9 पंचायत समितियों में से एक खमनोर में कुल 19 वार्ड हैं। इनमें से 3 वार्ड में बीजेपी अपने प्रत्याशी नहीं उतार सकी। 19 वार्डों के लिए कुल 62 नामांकन आए थे। स्क्रूटनी में 12 खारिज हो गए। इस तरह अब 52 प्रत्याशी मैदान में हैं। खमनोर पंचायत समिति के तीन वार्डों में भाजपा की ओर से कोई नामांकन नहीं होने से चुनावी तस्वीर बदल गई है। वार्ड 5 में कांग्रेस की गंगा देवी के अलावा किसी अन्य प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में गंगा देवी की जीत तय है। वार्ड 17 और 18 में भाजपा प्रत्याशी मैदान में नहीं होने से अब मुख्य मुकाबला कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच रहेगा। टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी खींचतान जानकारी के अनुसार टिकट वितरण को लेकर भाजपा में चल रही अंदरूनी खींचतान का असर नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सामने आया। नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र में जिला परिषद के वार्ड 7 और 10 के टिकट वितरण से नाराज विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ जनसुनवाई केंद्र पर बैठे रहे और नामांकन प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। इसका सीधा असर देखने को मिला कि खमनोर पंचायत समिति के वार्ड 5, 17 और 18 में भाजपा की ओर से कोई नामांकन नहीं हुआ। कांग्रेस-आप में मुकाबला वार्ड 17 में कांग्रेस की सुंदर बाई बलाई और आम आदमी पार्टी की मायावती खटीक के बीच मुकाबला होगा। वहीं वार्ड 18 में कांग्रेस के सोहनसिंह और आम आदमी पार्टी के पप्पू लाल कीर आमने-सामने हैं।