खंडार कस्बे में गुरुकृपा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर बुधवार को गोवंश के अवशेष मिलने का मामला सामने आया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले को लेकर लाडवन बालाजी सेवा समिति की ओर से बुधवार देर शाम खंडार पुलिस थाने में ज्ञापन सौंपकर घटना की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। मौके पर जमा हुए लोग समिति की ओर से पुलिस को दिए ज्ञापन में बताया गया कि बुधवार रात को 8:30 बजे गुरुकृपा पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर गोवंश के अवशेष मिला। समिति ने आशंका जताई कि अज्ञात लोगों ने ये किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। समिति अध्यक्ष ओम दुर्गा सिंह सहित सदस्यों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने की मांग की। साथ ही किसी व्यक्ति की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी स्थिति थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया- मौके से मिले गोवंश के अवशेष को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि गोवंश की मौत किन परिस्थितियों में हुई और सिर अलग होने का कारण क्या था। उन्होंने बताया कि यह किसी अन्य जानवर के हमले या शिकार की वजह से भी हो सकता है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इनपुट- चंद्रप्रकाश शर्मा खंडार।