रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश जी के लक्खी मेले में श्रद्धालुओं के लिए खंडेलवाल महिला मंडल वैश्य समिति की ओर से रविवार से भंडारा शुरू किया जाएगा। भंडारे को लेकर महिला मंडल की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महिला मंडल अध्यक्ष सावित्री केदावत ने बताया कि रविवार सुबह पूजा के बाद भंडारे का शुभारंभ किया जाएगा। इसके बाद गणेश जी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और पदयात्रियों को जलपान एवं खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।