मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार सुबह करीब 11 बजे खाटूश्यामजी पहुंचे, यहां हेलीपैड से सीधे होटल पहुंचकर उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पीएम के मन की बात कार्यक्रम का 139वा एपिसोड सुना। इसके बाद वह खाटूश्याम मंदिर में दर्शन के लिए गए। सीएम बोले- पंचायत चुनाव में BJP के मान-सम्मान की लड़ाई खाटूश्यामजी में उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ संवाद भी किया और आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर रणनीति भी बनाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को एकजुट होने होगा। चुनावों में कार्यकर्त्ता प्रदेश सरकार की पिछले ढाई साल की विकास की नीतियों और विशेष रूप से शेखावाटी जल समझौते को लेकर जनता के बीच में जाएं। चुनाव में प्रत्याशी सिर्फ कमल का फूल होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ की जिम्मेदारी को गंभीरता से लेते हुए चुनाव में लगना है। यह सिर्फ प्रत्याशियों का चुनाव नहीं भारतीय जनता पार्टी के मान-सम्मान का चुनाव है। शेखावाटी में पंचायती राज चुनाव में मजबूती दिखाते हुए सभी जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान भाजपा के बनाने हैं। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी ली कार्यकर्ताओं से जन संवाद के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्याम जी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कहा कि आज सीकर के खाटूश्यामजी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वदेश दर्शन योजना के सेकंड फेज की समीक्षा की। खाटूश्यामजी के विकास से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों की बैठक लेते हुए मुख्यमंत्री विजय लाल शर्मा ने कहा कि बाहर से श्रद्धालुओं के लिए सुगम और सुलभ दर्शन ही हमारी प्राथमिकता है। खाटूश्यामजी कस्बे में तोरण द्वार से हेरिटेज वॉक वे बनाया जाएगा, इसके लिए आसपास के इलाकों में सड़क के केंद्र बिंदु से दोनों तरफ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। रोडवेज बस स्टैंड को विकसित किया जाएगा। खाटू कस्बे में ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करने के लिए रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खाटूश्यामजी आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई रेलवे स्टेशन और पांचों सड़कों को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों से चर्चा की। देखिए सीएम के खाटूश्याम पहुंचने के PHOTOS… खेती और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि मन की बात के जरिए पीएम ने आज फिर लोकल फॉर वोकल के जरिए खेती और लघु उद्योगों को बढ़ावा देने की बात कही है। राजस्थान में ईसबगोल, अजवाइन, मेथी, दाल, मूंगफली, उड़द, मूंग, जीरा, किन्नू, खजूर और अनार की भरपूर खेती होती है। इन सब फसलों के लिए प्रोसेसिंग यूनिट लगाने की जरुरत है। इससे रोजगार को बढ़ावा मिलेगा और पैदावार बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिलेगी। खाटूश्यामजी हारे का सहारा, इस वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी राजस्थान में दूध का उत्पादन बढ़ाने का काम किया है। 2023 में जब सरकार आई तब 34 लाख लीटर दूध का उत्पादन होता था, आज प्रदेश में 47 लाख लीटर दूध का उत्पादन हो रहा है। खाटूश्यामजी हारे का सहारा है इस वजह से हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी और शेखावाटी के लिए यमुना जल समझौता हुआ। आने वाले समय में शेखावाटी में पानी की कमी नहीं रहेगी। शेखावाटी में काफी पोटेंशियल है। यहां से 4 बड़े ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे निकलेंगे तो कनेक्टिविटी बढ़ेगी। खाटूश्यामजी को मिलेगा हैरिटेज लुक शेखावाटी की 662 हवेलियों का हैरिटेज संरक्षण किया जाएगा। 10 दिसंबर को प्रवासी दिवस के संबंध में 8 दिसंबर को शेखावाटी में उद्योगपतियों को आमंत्रित किया जाएगा। शेखावाटी के युवा टैलेंटेड है, कोई भी भर्ती निकलती है तो यहां के बेटे-बेटियां सबसे ज्यादा सलेक्ट होते हैं। खाटूश्यामजी के विकास कार्यों के लिए पूरे रोडमैप का बारीकी से चर्चा करुंगा। स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत विकसित होगा खाटूश्यामजी श्रवण सिंह बगड़ी ने बताया कि स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत खाटूश्यामजी को हैरिटेज लुक में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा पंचायत चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ेगी। उनके अनुसार, प्रदेश सरकार ने पिछले ढाई साल में राजस्थान का सर्वांगीण विकास किया है, जबकि कांग्रेस अपने पांच साल के कार्यकाल में भी इतना काम नहीं कर पाई थी। ---- ये खबर भी पढ़ें सीएम बोले- गांव में आज भी मुझे सरपंच कहते हैं:हमें खंडहर राजस्थान मिला, टूटा-फूटा; भ्रष्टाचार का आलम था, युवा रो रहे थे जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- ढाई साल पहले जब हमारी सरकार आई तो हमें खंडहर राजस्थान मिला था। जैसे कोई पुराना खंडहर मकान होता है, जब उसको संभालने की जिम्मेदारी मिलती है तो पहले उसके चारों ओर चक्कर लगाते हैं। देखते है कि काम कहां से शुरू करें, यहां से टूटा, वहां से फूटा, यह स्थिति हो गई थी। (पूरी खबर पढ़ें)