खींवसर कस्बे के आकला बाईपास पर मंगलवार दोपहर झाड़ियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मंगलवार दोपहर 12 बजे पुलिस को झाड़ियों में शव पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर खींवसर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को राजकीय जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। दिहाड़ी मजदूरी करता था जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान खींवसर निवासी बलदेव नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बलदेव दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था और शराब का आदी था। हालांकि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है। FSL टीम ने मौके से लिए सैंपल पुलिस ने FSL टीम को सूचना दी। इसके बाद FSL टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक सैंपल जुटाए। पुलिस अब इन साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है। परिजनों की रिपोर्ट का इंतजार खींवसर थानाधिकारी सुरेश कुमार ने बताया- झाड़ियों में शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। परिजनों की रिपोर्ट मिलने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंपा जाएगा।