खेल प्रेमियों और युवाओं के लिए खींवसर में एक बार फिर खेलों का रोमांच देखने को मिलेगा। ग्रामवासियों के सहयोग से 11 सितंबर से रात्रिकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर युवाओं और ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन धनंजय सिंह ने किया। इस दौरान आयोजन से जुड़े लोगों और ग्रामीणों ने प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा करते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजन होगा रात्रिकालीन प्रतियोगिता का आयोजन खींवसर के समस्त ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़ना और स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करवाना है। प्रतियोगिता के दौरान रात के समय रोमांचक मुकाबले आयोजित होंगे। जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में खेलप्रेमियों के पहुंचने की उम्मीद है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। मतदान जागरूकता और स्वच्छता का संदेश इस आयोजन की खास बात यह रहेगी कि प्रतियोगिता केवल खेल तक सीमित नहीं होगी। आयोजन के माध्यम से मतदान जागरूकता और स्वच्छ भारत अभियान का संदेश भी आमजन तक पहुंचाया जाएगा। ग्रामीणों और युवाओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वच्छता अपनाने का संदेश दिया जाएगा। खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम आयोजकों का कहना है कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सशक्त माध्यम हैं और इसी मंच के जरिए सामाजिक सरोकारों को भी मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान आयोजन से जुड़े लोगों ने क्षेत्र के युवाओं, खिलाड़ियों और ग्रामीणों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।