खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़बास में रविवार को केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा पहुंचे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किशनगढ़बास में खैरथल रोड स्थित गजानंद गार्डन में आयोजित नवनिर्वाचित पार्षद संवाद कार्यक्रम में किशनगढ़बास, खैरथल और कोटकासिम तीनों निकायों के पार्षदों से संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव,सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, किशनगढ़बास नगरपालिका चेयरमैन विश्वास यादव और कोटकासिम नगरपालिका चेयरमैन रेखा सैनी सहित भाजपा के कई नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पार्षदों को जनसेवा का दिया संदेश गजानंद गार्डन में आयोजित नवनिर्वाचित पार्षद संवाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने खैरथल, किशनगढ़बास और कोटकासिम निकायों के नवनिर्वाचित पार्षदों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्षद बनने के बाद समाज उन्हें एक मुखिया के रूप में देखता है। ऐसे में पार्षदों की जिम्मेदारी है कि वे सामाजिक सरोकारों को समझें और आमजन को बेहतर जीवनशैली उपलब्ध कराने के लिए काम करें। उन्होंने किशनगढ़बास और कोटकासिम नगरपालिका में लाइब्रेरी स्थापित करने का आह्वान किया,ताकि बच्चों को अध्ययन की बेहतर सुविधा मिल सके।इसके साथ ही व्यापारियों और युवाओं के लिए पार्क विकसित करने तथा पार्कों में रनिंग ट्रैक,घूमने और व्यायाम की सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया। गोचर भूमि पर पौधारोपण पर जोर भूपेंद्र यादव ने नगरपालिकाओं में गोचर भूमि चिह्नित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चल रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण करने की बात कही।उन्होंने कहा कि इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ जनभागीदारी को भी बढ़ावा मिलेगा। दोनों नगरपालिकाओं को 50-50 लाख की घोषणा केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने अपने सांसद कोष से किशनगढ़बास और कोटकासिम नगरपालिकाओं में विकास कार्यों के लिए 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की। घोषणा के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने इसका स्वागत किया। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने भी क्षेत्र में आगामी विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला महामंत्री अनूप यादव, पवन यादव, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान, किशनगढ़बास नगरपालिका चेयरमैन विश्वास यादव, वाइस चेयरमैन कंचन लख्याणी, कोटकासिम नगरपालिका चेयरमैन रेखा सैनी, वाइस चेयरमैन मनीषा मौजूद रहे। इसके अलावा भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, किशनगढ़बास मंडल संयोजक तेजसिंह सैनी, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, कोटकासिम मंडल अध्यक्ष सोलू शर्मा, मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, महामंत्री जयसिंह सरदार, विनोद मिश्रा, संदीप वलेचा, भाजपा नेता उमेशकांत वशिष्ठ, भाजपा नेत्री अंजलि यादव, इंद्र यादव, विक्रम सिंह भड़ाना और नरेश भड़ाना सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं तीनों निकायों के पार्षद मौजूद रहे।