किशनगढ़बास में पंचायतराज एवं जिला परिषद चुनाव के अन्तर्गत भारतीय जनता पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों, वार्ड प्रभारियों एवं चुनाव संचालन समिति की बैठक हुई। बैठक में किशनगढ़बास पंचायत समिति के 19 वार्डों एवं जिला परिषद के 8 वार्डों के लिए भाजपा से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों से आवेदन लिए गए तथा उनके साथ संवाद किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामहेत सिंह यादव ने कहा- गत दिवस भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने खैरथल में कार्यकर्ताओं से कहा था कि चुनाव में टिकट किसी को भी मिले, सभी कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी के कमल के फूल के रूप में देखते हुए उसे विजयी बनाने के लिए कार्य करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में भाजपा का प्रधान बनाने का भाव होना चाहिए और इसी संकल्प के साथ चुनाव में पूरी मेहनत एवं एकजुटता से कार्य करना चाहिए। बैठक में पंचायत चुनाव प्रभारी एवं पंचायत राज प्रकोष्ठ के संयोजक सम्मी चौधरी, जिला महामंत्री अनूप यादव एवं जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा ने इच्छुक प्रत्याशियों के बायोडाटा प्राप्त किए तथा चुनाव को लेकर आवश्यक जानकारी ली। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत चुनाव प्रभारी एवं पूर्व प्रधान सम्मी चौधरी, किशनगढ़बास चेयरमैन विश्वास डब्बू यादव, जिला महामंत्री अनूप यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश बटवाड़ा, सीमा जाटव एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह मंचासीन रहे। इस अवसर पर भाजपा मंडल किशनगढ़बास के संयोजक तेजसिंह सैनी, खैरथल मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, मोठूका मंडल अध्यक्ष राजकुमार राजपूत, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेशकांत वशिष्ठ, महामंत्री जयसिंह सरदार, मोठूका मंडल महामंत्री सम्पतराम, राजू यादव, छोटे लाल यादव, निहाल सिंह बंटी, माया खंडेलवाल, मधु गांधी, एडवोकेट धर्मपाल यादव, प्रकाश प्रजापत, रामस्वरूप यादव कालू, अनिल चौहान, सरपंच प्रताप यादव सहित पंचायत एवं जिला परिषद चुनाव के संयोजक, प्रभारी, बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा मंडल किशनगढ़बास, खैरथल एवं मोठूका के कार्यकर्ता मौजूद रहे।