किशनगढ़बास में जिला परिषद एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर रविवार को जाटका रोड स्थित विधायक कार्यालय पर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक हुई। विधायक दीपचंद खैरिया एवं विधानसभा प्रभारी देव कसाना के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों से बायोडाटा भी लिए गए। एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरने का आह्वान बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी देव कसाना ने कहा कि भाजपा की सरकार होने के बावजूद नगर निकाय चुनाव में खैरथल नगर परिषद में कांग्रेस के पक्ष में परिणाम आने के बाद भी भाजपा ने बोर्ड बनाया। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में उतरेंगे। उन्होंने दोनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान और जिला प्रमुख बनाने का दावा किया। विधायक दीपचंद खैरिया ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि टिकट के लिए कई लोग दावेदारी कर रहे हैं, लेकिन टिकट एक ही व्यक्ति को मिलेगा। पार्टी की ओर से विभिन्न कमेटियों के माध्यम से सर्वे करवाकर प्रत्याशी का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टिकट मिलने के बाद सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में एकजुट होकर चुनाव में काम करना होगा। पदाधिकारियों ने भी कार्यकर्ताओं को किया संबोधित बैठक में पीसीसी महासचिव अजीत यादव, पीसीसी सदस्य गिरीश डाटा, प्रधान बद्री प्रसाद सुमन, किशनगढ़बास ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप पाटिल, कोटकासिम ब्लॉक अध्यक्ष राम प्रसाद गुर्जर, खैरथल शहर अध्यक्ष मास्टर शिवचरण गुप्ता एवं किसान नेता जसवंत यादव ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। ये रहे मौजूद इस दौरान किशनगढ़ शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संस्कार अग्रवाल, हाजी सुब्बा खां, पूर्व सरपंच नूर मोहम्मद हल्लू, मंडल अध्यक्ष किशनचंद, दशरथ राठौर, दीपक चौधरी, सतीश यादव, यादराम यादव, सुल्तान यादव, कृषि उपज मंडी के पूर्व अध्यक्ष घीसाराम बढ़ाना, एडवोकेट सूरजभान भड़ाना, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, नवीन खैरिया, पार्षद सुनील सांवरिया, पार्षद प्रदीप कुमार, नितिन यादव, जतिन लालवानी, सूरत खैरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।