कोटा में एक खाली भूखंड में भरे पानी में युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। करीब 25 से 30 साल की युवती का शव बिना कपड़ों के पानी में उल्टा तैरता हुआ मिला। युवती ने केवल अंडरगारमेंट पहन रखा था। युवती के एक हाथ पर टैटू बना हुआ है, जिसमें ‘MD’ लिखा है। साथ ही स्टार के निशान बने हुए हैं। शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में मंगलवार शाम करीब 4 बजे स्थानीय लोगों ने प्लॉट में भरे पानी में युवती का शव देखा था। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर अनंतपुरा थाना पुलिस के साथ आला अधिकारी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। दो दिन पुराना शव अनंतपुरा थाने के एसआई बाबूलाल ने बताया- स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। प्रारंभिक तौर पर शव करीब दो दिन पुराना दिख रहा है। मेडिकल बोर्ड से शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस के मुताबिक- युवती की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। वहीं युवती के शरीर पर चोट के निशान भी नहीं मिले। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ युवती की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस टीम बनाई, जांच शुरू पुलिस अधिकारियों ने घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच के लिए टीमें गठित की हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवती कौन थी। वह क्रेशर बस्ती के इस सुनसान भूखंड तक कैसे पहुंची और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवती की मौत पानी में डूबने से हुई या उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई थी। मामले में पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। यह खबर भी पढ़ें... डेढ़ साल की बच्ची का शव लावारिस हालत में मिला:बॉडी पर काफी चींटियां रेंग रही थीं; राहगीर ने देखकर पुलिस को दी सूचना उदयपुर में सड़क पर डेढ़ साल की मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। शव पर काफी चींटियां रेंग रही थीं। तभी किसी राहगीर की उस पर नजर गई और उसने आसपास लोगों को भी बताया। (पूरी खबर पढ़ें)