कोटा में चेन पुलिंग और कागजात पूरे नहीं होने की बात को लेकर बांद्रा-बरौनी अवध एक्सप्रेस (19037) में कोटा RPF और पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान RPF जवानों ने मैनेजर के साथ गाली-गलौज की और धमकी भी दी। मामले में RPF ने पैंट्रीकार मैनेजर और एक रसोइये को पकड़ा। घटना रविवार दोपहर की हैं। RPF व पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा हैं। इस बारें में RPF कोटा पोस्ट प्रभारी चोप सिंह डाबर ने बताया कि रविवार दोपहर क़ो स्टाफ व पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद हुआ था। मामले में दो अवैध वेंडर क़ो गिरफ्तार किया हैं। अभी मीटिंग में हूं। बाकी डिटेल मीटिंग के बाद ही दे सकूंगा। देखें, RPF व पैंट्रीकार मैनेजर के बीच विवाद की तस्वीर जानकारी के अनुसार अवध एक्सप्रेस रविवार दोपहर करीब एक बजे कोटा स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान RPF सब इंस्पेक्टर सूरज, दो जवानों के साथ ट्रेन में पहुंचे। जवानों ने पैंट्रीकार मैनेजर से संबंधित कागजात मांगे। RPF के अनुसार, पैंट्रीकार से जुड़े IRCTC के कुछ कागजात अधूरे मिले। इसके बाद RPF ने जुर्माना लगाने की बात कहते हुए पैंट्रीकार के दो रसोइयों को ट्रेन से उतारने की कोशिश की। मैनेजर ने खाना बनाने का हवाला देते हुए उनकी जगह दो अन्य वेंडरों को ले जाने का सुझाव दिया और खुद भी उनके साथ जाने की बात कही। हालांकि RPF जवान अपनी बात पर अड़े रहे। इसी दौरान ट्रेन चल पड़ी। रसोइयों को ले जाने का विरोध करते हुए मैनेजर ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोक दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। पाइप पकड़कर खड़ा रहा मैनेजर RPF जवान मैनेजर को अपने साथ ले जाने की कोशिश करने लगे। मैनेजर ने ऊपरी सीट पर चढ़ने के लिए लगे सीढ़ी के पाइप को पकड़ लिया। जवानों ने उसके हाथ छुड़ाकर उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इस दौरान दोनों पक्षों में धक्का-मुक्की हुई। इसी धक्का मुक्की में मैनेजर के शर्ट के बटन टूट गए और शर्ट खुल गई। लाखेरी में ट्रेन से उतारा विवाद की सूचना RPF ने कोटा कंट्रोल को दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद RPF के अतिरिक्त जवान लाखेरी स्टेशन पहुंचे। यहां मैनेजर और एक रसोइये को ट्रेन से उतार लिया गया। दोनों की पहचान कर्मवीर और जान मोहम्मद के रूप में बताई जा रही है। बाद में RPF दोनों को कोटा पोस्ट ले आई।