कोटा में ‘भास्कर समाधान’ शहर में बदलाव लाने का प्रभावी जनमंच बन गया है। एक पोस्ट से लोगों को न केवल समाधान मिल रहे हैं बल्कि शहरवासी भी इस मंच के माध्यम से अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। प्रशासन भी समाधान में सहयोग कर रहा है। आज शहर के नयापुरा और रंगपुर रोड में पानी की पाइपलाइन की लीकेज और खराब रोड लाइट्स की समस्या का समाधान हुआ। इससे स्थानीय लोगों को भी गुड गवर्नेंस का अहसास हुआ। पहले एक नजर उन समाधानों पर जिसने लोगों को राहत दी… पोस्ट के बाद ठीक हुईं नयापुरा में टूटी पाइपलाइन कोटा के नयापुरा से विजय सोलंकी ने पोस्ट कर पानी की टूटी पाइपलाइन की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने लिखा था कि उनके क्षेत्र श्रीनाथ ओसिस रॉयल टाउन, मेन स्टेशन रोड, खेड़ली फाटक पर अंडरग्राउंड पानी की पाइपलाइन लीकेज हो गई है। इससे सप्लाई के समय हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है लेकिन किसी विभागीय कर्मचारी को यह नजर नहीं आता। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद जलदाय विभाग के कर्मचारियों ने फूटी हुई पाइपलाइन को दुरुस्त कर बह रहे पानी को रोक दिया। जेईएन अनिल नागर बने 'पब्लिक के स्टार' 'भास्कर समाधान' पर भड़ाना से नरेश मीणा ने रोड लाइट की समस्या पोस्ट की थी। उन्होंने अपनी पोस्ट में बताया था कि उनके एरिया भड़ाना से रंगपुर रोड तक सड़क की सारी लाइट्स बीते एक महीने से या तो बंद हैं या खराब पड़ी हैं। इससे इलाके में घुप अंधेरा रहता है। राहगीरों को बहुत असुविधा होती है। इस समस्या के पोस्ट होने के बाद विद्युत अनुभाग के जेईएन अनिल नागर ने समस्या का समाधान करवा दिया है। इलाके में अब पर्याप्त रोशनी है। समाधान होने की जानकारी नरेश ने अपनी पोस्ट पर कमेंट कर शेयर भी की है। एप से लोगों को मिल रहा समाधान अपने क्षेत्र की समस्याएं पोस्ट कर यूजर विभागों और जिम्मेदारों को जमीनी हकीकत बता रहे हैं और अधिकारी अपनी टीम से उसका समाधान भी करवा रहे हैं। आप भी अपने क्षेत्र, वार्ड, सेक्टर, गांव या गली की समस्या हमें पोस्ट कर सकते हैं। भास्कर एप पर अपनी समस्या पोस्ट करने लिए यहां क्लिक कीजिए… अब उन समस्याओं पर एक नजर जिनके समाधान होना अभी बाकी हैं… गली में नाली की जाली टूटी, गिर रहे बच्चे रंगपुर रोड, कोटा जंक्शन से खुश्बू ने टूटी नाली की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि उनके एरिया मस्जिद गली, मूलचंद किराणा स्टोर के पास मेन रोड की नाली बीते एक साल से टूटी हुई है। इसके ऊपर लगी लोहे की जाली काफी पहले टूट चुकी है। बीते 6 महीने में कोई न कोई बच्चा गिरकर चोटिल हो रहा है। किसी को फ्रैक्चर हुआ है तो कोई घायल हुआ है। जाली टूटे होने से बच्चों के पांव और स्कूटी जैसे छोटे वाहनों के टायर इसमें फंस जाते हैं। गली में बेसहारा पशुओं का रहता जमावड़ा महावीर नगर–III के सेक्टर 7 से विशाल ने बेसहारा कुत्तों की समस्या पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि महावीर नगर सर्किल, सिद्धू स्टूडियो के पास जाट पथ पर बेसहारा कुत्तों का बहुत आतंक है। इससे छोटे बच्चे और उन्हें स्कूल छोड़ने जाती महिलाएं बहुत डरती हैं। अक्सर ये उनके पीछे पड़ जाते हैं। किसी को काट ले इससे पहले इन कुत्तों को यहां से हटवाएं या इनका बधियाकरण करवा दें ताकि और आबादी न बढ़ा सकें। यहां बेसहारा पशु भी बहुत हैं। कृपया समाधान करवाएं। पार्क बदहाल, वॉक वे टूटे, पत्थर कंटीली झाड़ियां पड़ीं डकनिया रोड, हुसैनी चौक, विज्ञान नगर से योगेश ने कॉलोनी के बदहाल पार्क की स्थिति बताते हुए चार–पांच फोटो शेयर किए हैं। उन्होंने बताया कि नई पानी की टंकी के पास बने संस्कृत स्कूल के करीब बने पार्क की हालत बहुत खराब है। न साफ–सफाई होती है न ही सुविधाएं विकसित की गई हैं। पाथ वे पर कंटीली झाड़ियां, रास्तों पर पत्थरों के ढेर पड़े हैं। बच्चों के खेलने के लिए भी कोई सुविधा नहीं है। केडीए का भेजा हुआ ठेकेदार भी खानापूर्ति कर के चला जाता है। मंदिर के साथ वाली दीवार के पास भी पत्थरों का ढेर है। 750 फुट लंबी बरसाती नाली में उगी झाड़ियां, भरी मिट्टी टैगोर नगर, चाणक्यपुरी से ललिता पंवार ने बरसाती नाली की सफाई से जुड़ी समस्या पोस्ट की है। उन्होंने लिखा कि चाणक्यपुरी में मकानं नंबर 78 के पास से निकल रही 750 फुट लंबी बरसाती नाली की सफाई नहीं होने से ये ऊपर तक मिट्टी, रोड़ी, घास और झाड़ियों से भर गई है। 120 फुट रोड के किनारे बनी इस रोड से न तो पानी निकलता है न ही इसका कोई उपयोग ही रह गया है। बिना साफ–सफाई के इस नाली में बरसात के समय वषार् जल का निकास नहीं हो पा रहा है। टोटका चौराहा से करीब 800 मीटर दूर यह नाली रानी लक्ष्मीबाई नगर से शुरू होकर मुख्य सड़क के साथ साथ बड़े प्राकृतिक नाले तक जाती है। ‘भास्कर समाधान’ कोटा की ये खबरें भी पढ़िए… 1.*'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार':* निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान 2.*'भास्कर समाधान': आपकी समस्या एक पोस्ट में हल:* कोटा में टूटी सड़क, बिजली और गड्ढे बड़ी समस्या, 15 दिन पुराना गड्ढा भरा, प्लॉट का कचरा उठा 3.*'भास्कर समाधान' पर प्रेमचंद बने 'पब्लिक के स्टार':* जिस नाले में गिरा बछड़ा, उसे अब तक नहीं ढका, पार्किंग में स्टॉल लगाई, गाड़ी भी नहीं खड़ी करने देते 4.*पार्षद तबस्सुम बनीं 'पब्लिक की स्टार':* पार्क में टूटे झूले, ग्राउंड पर कचरा, कहां खेलें नौनिहाल, 15 दिन से नहीं हटाया रास्ते पर गिरा पेड़ 5. *कोटा में रोड लाइट और नाली की समस्या का समाधान:* जर्जर मकान, कचरा और अधूरी नाली से बढ़ी परेशानी, अरुण झावा बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 6. *भास्कर समाधान: बंद स्ट्रीट लाइट का हुआ समाधान:* झूलते बिजली के तार, अधूरी सड़क-नाली जैसी समस्याओं से परेशान लोग, धर्मेंद्र कुमार बने आज के 'स्टार ऑफिसर' 7. *हैल्थ इंस्पेक्टर मनोज बने 'स्टार ऑफिसर':* नयागांव में लगी रोड लाइट, बोरखेड़ा में साफ हुई नालियां; मगरमच्छ और बंद वॉटर कूलर जैसी समस्या अब भी लंबित