कोटा एसीबी की इंटेलिजेंस टीम ने बुधवार को भीमगंजमंडी के एएसआई रविंद्र सिंह यादव को 15000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था, जिसे आज कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने घूसखोर एएसआई को 13 अक्टूबर तक जेल भेज दिया है। एएसआई रविंद्र सिंह ने परिवादी और उसके सहपरिवादी से भीमगंजमंडी में मारपीट में दर्ज मुकदमें से नाम को हटाने की एवज में 35000 रुपए पहले ले चुका है और 30 हजार रुपए रिश्वत की दोबारा मांग की थी। आरोप है कि एएसआई बार-बार रिश्वत की रकम मांगकर परिवादी को परेशान कर रहा था। एसीबी ने 15 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा कोटा एंटी करप्शन ब्यूरो इंटेलिजेंस की प्रभारी डीएसपी चंद्र कंवर के नेतृत्व में एएसआई पर कार्रवाई की गई। परिवादी जैसे ही 15 हजार रुपए घूस की रकम देकर कार से निकला, एसीबी ने कार की चाबी निकाल ली और एएसआई रविंद्र सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद एसीबी टीम ने रविंद्र सिंह के घर की तलाशी ली, वहां रविंद्र के द्वारा खरीदे गए कई प्लॉट की फाइल और जमीन के कागज मिले हैं। एएसआई ने परिवादी के भाई को जमकर मारा आरोप है कि एएसआई रविंद्र सिंह परिवादी के भाई के साथ जमकर मारपीट की थी, जिससे उसके काफी इंजरी हो गई थी। एसीबी डीएसपी चंद्र कंवर ने बताया कि इस पूरे मामले में आरोपी एएसआई को न्यायालय में पेश कर 13 अक्टूबर तक के लिए जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। --- 15 हजार की रिश्वत लेते भीमगंजमंडी थाने का ASI गिरफ्तार:फरियादी और माता-पिता का नाम हटाने के लिए मांगी घूस; 35 हजार पहले ले चुका था