कोटा में भाजपा ने जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा ने सभी 25 वार्डों में जिला परिषद सदस्य के उम्मीदवारों की लिस्ट नामांकन करने की समय सीमा के करीब 3 घंटे बाद लिस्ट जारी की है। इसके अलावा सांगोद पंचायत समिति की भी भाजपा ने सूची जारी की है। बीजेपी ने पीपल्दा से विधायक का चुनाव लड़ चुके मानवेंद्र सिंह की पत्नी रजनी सिंह को वार्ड 19 से प्रत्याशी बनाया है, जबकि पूर्व देहात अध्यक्ष बीएल गोचर की पत्नी रंजना गोचर को वार्ड 3 से टिकट दिया है। वहीं सांगोद से पूर्व उपप्रधान रहे ओमप्रकाश नागर अडूसा को वार्ड 14 से खैराबाद से पूर्व उप प्रधान रहे शंभू सिंह शक्तावत को वार्ड 8 से प्रत्याशी बनाया है। सांगोद पंचायत समिति खबर अपडेट हो रही है।