कोटा में बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में 2 लोगों की मौत के मामले सामने आए हैं। पहली घटना गायत्री विहार इलाके की है, जहां 32 वर्षीय युवक की बालकनी से गिरने से मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना रामनगर इलाके की है। जहां 28 साल की युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। बालकनी से गिरकर युवक की मौत गायत्री विहार निवासी में रहने वाले नरेश कटारिया सोमवार रात अपने मकान की बालकनी में बैठे थे। इसी दौरान वह अचानक ऊपर से नीचे गिर गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उन्हें न्यूरोलॉजी वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान देर रात नरेश की मौत हो गई। बोरखेड़ा थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के मामा राज के अनुसार नरेश की करीब पांच साल पहले शादी हुई थी और उनका चार साल का बेटा है। युवती ने जहर खाकर दी जान वहीं, दूसरी घटना शुभम रिसोर्ट के पास रामनगर की है। यहां 28 वर्षीय पूजा मीणा ने मंगलवार रात करीब 8 बजे जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह अचेत हो गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर बोरखेड़ा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम रूम में शिफ्ट करवाया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।