कोटा में आपसी रंजिश में बीटेक स्टूडेंट की हत्या कर दी गई। हमलावर युवकों ने स्टूडेंट को लाठी-डंडों से जमकर पीटा, इसके बाद चाकू से वार किया था। हमलावर स्टूडेंट के परिचित है, दोनों पक्षों के बीच मार्च में भी किसी बात पर विवाद हुआ था। इसका बदला लेने के लिए हमलावरों ने सोमवार रात स्टूडेंट को चाकू मार दिया। अनंतपुरा थाना पुलिस ने पिता की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया है। थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली है, जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी। स्टूडेंट अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। हमलावरों और स्टूडेंट के बीच थी रंजिश अनंतपुरा थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि बीटेक स्टूडेंट भुवनेश नागर (19) का मर्डर हुआ है। स्टूडेंट को कान्हा मैरिज गार्डन के सामने चाकू मारा गया था। घायल हालत में हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोटा मेडिकल कॉलेज में आज पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा है। मामले में मुख्य आरोपी राहुल कुमार और उसके साथी फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। थाना अधिकारी महेश कारवाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा सामने आया है। मुख्य आरोपी राहुल कुमार ने एक मार्च को भुवनेश और उसके साथियों के खिलाफ मारपीट और चाकूबाजी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच रंजिश थी। संभवत रंजिश में ही सोमवार रात भुवनेश पर चाकू से हमला किया गया। इकलौता बेटा था भुवनेश स्टूडेंट के पिता संजीव नागर (किसान) ने बताया कि उनका इकलौता बेटा था। बीटेक फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था। हमला करने वाले युवक उड़िया बस्ती और बॉम्बे योजना की कच्ची बस्ती क्षेत्र में रहने वाले हैं। बेटा और हमलावर आपस में परिचित थे। दोनों के बीच मार्च में किसी बात पर विवाद हुआ था। विवाद क्या था, इस बारे में नहीं पता है।