कोटा के दादाबाड़ी विस्तार योजना में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वार्ड 85 के पार्षद कैलाश गौतम के मकान में करीब 12 फीट लंबा विशाल अजगर घुसने की कोशिश करने लगा। अजगर को देखकर पड़ोस के कुत्ते भौंकने लगे। इसी दौरान एक महिला की नजर खिड़की से अंदर घुस रहे अजगर पर पड़ी। महिला के शोर मचाने पर पार्षद और उनके परिजन जाग गए। सूचना पर स्नेक कैचर गोविंद शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि अजगर भारी-भरकम था और घर की खिड़की व दीवार के बीच जाकर बैठ गया था। सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर अजगर को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे हैंगिंग ब्रिज के पास जंगल में सुरक्षित रिलीज कर दिया गया। गोविंद शर्मा के अनुसार, अजगर की लंबाई करीब 12 फीट थी। वह रात के समय शिकार की तलाश में निकला था और इसी दौरान घर तक पहुंच गया। रेस्क्यू के दौरान आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।