कोटा रेल मंडल में दिल्ली मुंबई रेल लाइन पर खड़ी मालगाड़ी को पीछे से आ रही बांद्रा अमृतसर ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रेन के दो कोच डिरेल हो गए और मालगाड़ी पर चढ़ गए। घटना के बाद कोटा जंक्शन पर अलार्म बजाना शुरू हुआ। दो यात्रियों की मौत और कुछ यात्रियों के फंसे होने की जानकारी सामने आई। जिसके बाद राहत व बचाव कार्य के लिए एनडीआरएफ, सिविल डिफेन्स, नगर निगम, मेडिकल, रेलवे, पुलिस व प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची। राहत व बचाब कार्य शुरू किया गया। करीब एक घंटे से मॉक ड्रिल चल रही है। आपात स्थितियों से निपटने के लिए एक्सरसाइज हुई दरअसल गुड़ला जंक्शन पर एनडीआरएफ की और से आपात स्थितियों से निपटने की तैयारियों को लेकर अभ्यास किया गया। मॉक ड्रिल के तहत लाइन नंबर 4 पर मालगाड़ी खड़ी थी। सुबह 8.55 बजे मुंबई की तरफ से आ रही बांद्रा अमृतसर ट्रेन (02653) ने खड़ी मालगाड़ी के पीछे से टक्कर मार दी। ट्रेन के दो कोच S1 व S 2 डिरेल हो गए। हादसे में 2 यात्रियों की मौत की व 4 के गंभीर घायल की सूचना सामने आई। जिसके बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर आया। सायरन बजाना शुरू हो गया। तुरंत राहत काम शुरू किया रेस्क्यू के लिए NDRF, SDRF, रेलवे,नगर निगम सिविल डिफेन्स, पुलिस की टीम में एक के बाद एक लोकेशन पर पहुंची। राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। फंसे यात्रियों को कोच को काटकर बाहर निकाला गया।घायलों को बस के जरिए हॉस्पिटल पहुंचा गया। इधर हादसे की सूचना पर हॉस्पिटल में अलर्ट जारी हुआ। इमरजेंसी में बेड खाली करवाए गए। जॉइंट मॉक ड्रिल की वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया बताया कि NDRF व रेलवे की ओर से जॉइंट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया है। तैयारीयों को रखने के लिए एजेंसियों को पहले सूचना नहीं दी वास्तविक तैयारी जानना चाह रहे थे। रेस्क्यू टीमों का रेस्पॉन्ड टाइम क्या रहता है ताकि टीमों को स्टेटस पता चल सके। रीब एक घंटे से मॉक ड्रिल चल रही हैं।