दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप की ओर से कोटा संभाग का सबसे बड़ा 'मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26' शनिवार से शुरू हो गया। झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में 10 और 11 अक्टूबर को आयोजित हो रहे इस दो दिवसीय एक्सपो में प्रॉपर्टी खरीदने और निवेश करने के इच्छुक लोगों को एक ही छत के नीचे कई विकल्प मिल रहे हैं। एक्सपो में ऑन-स्पॉट बुकिंग कराने वाले विजिटर्स को 1 लाख रुपए तक का विशेष शगुन डिस्काउंट दिया जा रहा है। एक्सपो में कोटा और जयपुर के नामचीन रियल एस्टेट डेवलपर्स और प्रमुख बैंक हिस्सा ले रहे हैं। यहां विजिटर्स को प्लॉट, फ्लैट, मकान और विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की जानकारी के साथ होम लोन की प्रक्रिया, बैंकिंग सुविधाओं और निवेश से जुड़े विकल्पों को समझने का अवसर मिल रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को उनकी जरूरत, बजट और पसंद के अनुसार प्रॉपर्टी चुनने के लिए बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना है। एक्सपो के मुख्य अतिथि एलेन करियर इंस्टीट्यूट के फाउंडर राजेश माहेश्वरी, कोटा विकास प्राधिकरण के आयुक्त बीके अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा, श्रीमाहेश्वरी समाज कोटा के अध्यक्ष राजेश बिरला और कोटा डेयरी के अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़। कोटा में रियल एस्टेट निवेश की संभावनाएं एजुकेशन हब के रूप में देशभर में पहचान रखने वाला कोटा अब इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट सेक्टर में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। शहर में चल रही इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार और आधुनिक शहरी विकास योजनाओं से प्रॉपर्टी बाजार में निवेश की संभावनाएं बढ़ी हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सपो में आवासीय और व्यावसायिक प्रॉपर्टी के कई विकल्प। बजट के अनुसार चुन सकेंगे प्रॉपर्टी एक्सपो में विजिटर्स अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्लॉट्स, फ्लैट्स, रो-हाउसेस, लग्जरी अपार्टमेंट्स और कमर्शियल स्पेस के विकल्प देख सकेंगे। कोटा और जयपुर के डेवलपर्स एक मंच पर अपने प्रोजेक्ट्स की जानकारी देंगे। वहीं, प्रमुख बैंकों की मौजूदगी से प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक लोगों को होम लोन, फाइनेंस और बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मिल सकेगी। ये ग्रुप और बैंक शामिल एक्सपो के मुख्य प्रायोजक शुभम ग्रुप और टेक पार्टनर रियल राजस्थान हैं। सहयोगी के रूप में केजीवी इंफ्रा, पार्थ सारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग ग्रुप, आशीष ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्श्वनाथ ग्रुप, विजन ग्रैंड ग्रुप, पिंकवाल ग्रुप और वीआरबी ग्रुप शामिल हैं। बैंकिंग पार्टनर के रूप में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एसबी फाइनेंस मौजूद रहें। वहीं, सोलर सॉल्यूशंस के लिए सनोवेटिव सोलर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जानकारी उपलब्ध कराई। KDA आयुक्त बोले- निवेश के लिए मिलेंगे कई विकल्प KDA आयुक्त बीके अग्रवाल ने कहा कि कोटा शहरवासियों के लिए यह एक अच्छी पहल है। एक्सपो के माध्यम से लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी मिल रही है। यहां अलग-अलग क्षेत्रों में विकसित हो रही आवासीय योजनाओं में प्लॉट, फ्लैट और मकान खरीदने के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि कोटा में लगातार नए प्रोजेक्ट विकसित हो रहे हैं। ऐसे में इस तरह के आयोजन लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेने और अपने निवेश के लिए बेहतर विकल्प तलाशने का अवसर देते हैं। एक्सपो में बैंकों की मौजूदगी से लोगों को होम लोन संबंधी जानकारी भी मिल सकेगी। नगर निगम आयुक्त ने कहा- सपनों का घर खरीदने का अच्छा प्लेटफॉर्म नगर निगम आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि कोटा के लोगों के लिए मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो एक अच्छा प्लेटफॉर्म है। यहां शहर के साथ अन्य शहरों में विकसित हो रहे प्रोजेक्ट्स भी प्रदर्शित किए गए हैं। इससे लोगों को अलग-अलग डेवलपर्स की योजनाओं को देखने और उनकी तुलना करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग अपने लिए घर खरीदने की योजना बना रहे हैं, वे एक्सपो में आकर विभिन्न विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं और अपनी जरूरत के मुताबिक निर्णय कर सकते हैं। इस तरह के आयोजन लोगों को उनके सपनों का घर चुनने में मददगार साबित हो सकते हैं। एलन डायरेक्टर बोले- ग्राहकों के लिए सुविधाजनक पहल
एलन के डायरेक्टर राजेश माहेश्वरी ने दैनिक भास्कर की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक समाचार पत्र की शहर के प्रति जो जिम्मेदारी होती है, उसे दैनिक भास्कर अच्छे तरीके से निभा रहा है। शहर के विकास में योगदान देने वाले विभिन्न डेवलपर्स को एक ही छत के नीचे लाना अच्छी पहल है। उन्होंने कहा कि इससे ग्राहकों को अलग-अलग जगहों पर जाकर प्रॉपर्टी देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वे एक ही स्थान पर कई डेवलपर्स के प्रोजेक्ट देख सकते हैं और अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं। साथ ही, प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बैंक लोन से जुड़ी जानकारी भी एक ही जगह उपलब्ध हो सकेगी। माहेश्वरी समाज अध्यक्ष बोले- लोगों को मिलेंगे बेहतर विकल्प माहेश्वरी समाज अध्यक्ष राकेश बिरला ने कहा कि दैनिक भास्कर हमेशा जनता की समस्याओं और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए काम करता है। प्रॉपर्टी एक्सपो के माध्यम से लोगों को अच्छे फ्लैट, मकान और अन्य प्रॉपर्टी विकल्पों की जानकारी एक ही स्थान पर मिल रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों को अपनी जरूरत और बजट के अनुसार प्रॉपर्टी चुनने में मदद करते हैं। अलग-अलग डेवलपर्स की मौजूदगी से ग्राहकों को विकल्पों को समझने और उचित निर्णय लेने का अवसर मिलता है। शुभम ग्रुप के डायरेक्टर बोले- बेहतर डील उपलब्ध कराना उद्देश्य शुभम ग्रुप के डायरेक्टर अरुण मेहता ने कहा कि दैनिक भास्कर के साथ मिलकर इस तरह का आयोजन करने के पीछे उद्देश्य सभी कॉलोनाइजर्स और डेवलपर्स को एक मंच पर लाना है, ताकि ग्राहकों को बेहतर विकल्प और आकर्षक डील उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि एक्सपो के माध्यम से लोगों को यह जानकारी भी मिलती है कि कोटा और अन्य शहरों में कहां-कहां नए प्रोजेक्ट विकसित हो रहे हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न योजनाओं की जानकारी मिलने से ग्राहकों को अपनी जरूरत के मुताबिक प्रॉपर्टी चुनने में आसानी होती है। कोटा डेयरी अध्यक्ष बोले- ग्राहकों को मिल रही राहत कोटा डेयरी अध्यक्ष चैन सिंह राठौड़ ने कहा कि दैनिक भास्कर कई वर्षों से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है। इन आयोजनों से आम लोगों को एक ही जगह पर विभिन्न विकल्पों की जानकारी मिलती है और खरीदारी के लिए विशेष ऑफर भी उपलब्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार प्रॉपर्टी एक्सपो में भी ग्राहकों को प्रॉपर्टी खरीदने पर लाखों रुपए तक के डिस्काउंट का अवसर दिया जा रहा है। इससे घर या जमीन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को फायदा मिल सकता है।