एजुकेशन हब के रूप में विश्वविख्यात कोटा अब तेजी से देश के प्रमुख 'इन्वेस्टमेंट और रियल एस्टेट हब' के रूप में उभर रहा है। शहर में चल रही बड़े पैमाने की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं, औद्योगिक विस्तार और आधुनिक अर्बन प्लानिंग के कारण कोटा की रियल एस्टेट सेक्टर में निरंतर वैल्यू एप्रिसिएशन और हाई-रिटर्न की मजबूत संभावनाएं बनी हैं। ​इसी निवेश और आवासीय मांग को एक ही छत के नीचे पूरा करने के लिए दैनिक भास्कर और शुभम ग्रुप द्वारा कोटा संभाग का सबसे बड़ा 'मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26' झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में 10 से 11 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। ​इस दो दिवसीय एक्सपो में शहरवासियों की क्वालिटी होम सॉल्यूशन की डिमांड पूरी करने के लिए कोटा और जयपुर के कई नामचीन डेवलपर्स और बैंक एक मंच पर जुट रहे हैं। एक्सपो में ऑन-स्पॉट बुकिंग कराने वाले विजिटर्स को 1 लाख रुपए तक का विशेष शगुन डिस्काउंट प्रदान किया जाएगा। एक्सपो में विजिटर्स को अपनी आवश्यकता और बजट के अनुसार, प्लॉट्स, फ्लैट्स, रो-हाउसेस और कॉमर्शियल स्पेस का चयन करने का मौका मिलेगा। मेगा प्रॉपर्टी एक्सपो-26 का मुख्य प्रायोजक शुभम ग्रुप हैं, जबकि सहयोगी केजीवी इंफ्रा, पार्थ सारथी ग्रुप, आशीर्वाद हाउसिंग ग्रुप, आशीष ग्रुप, सनराइज ग्रुप, पार्श्वनाथ ग्रुप ,पिंकवाल ग्रुप एवं वीआरबी ग्रुप। बैंकिंग सपोर्ट के लिए एसबी फाइनेंस और सोलर सॉल्यूशंस के लिए सनोवेटिव सोलर प्रालि मौजूद रहेंगे। औद्योगिक निवेश से बढ़ा निवेशकों का रुझान पार्थसारथी ग्रुप, कोटा के डायरेक्टर अनुराग बंसल ने कहा कि एजुकेशन सिटी कोटा आज देश का हॉट प्रॉपर्टी डेस्टिनेशन बन गया है। बेहतर रिटर्न और डेवलपमेंट के कारण कोटा में देशभर के निवेशकों का रुझान बढ़ा है। पेप्सी एवं कोक जैसे बड़े इंडस्ट्रियल सेटअप कोटा में होने से औद्योगिक निवेश की संभावनाएं काफी बढ़ी हैं। निवेश का यह सबसे आदर्श समय वीआरबी ग्रुप के संस्थापक एवं एमडी, फूल चंद सैनी ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित प्रॉपर्टी एक्सपो में ग्राहकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बिल्डर्स के प्रोजेक्ट्स समझने का अवसर मिलेगा।