कोटा के नयापुरा में एक 20 साल के लड़के ने सुसासइड कर लिया। घटना के समय युवक घर पर अकेला था। परिजनों ने बताया कि वह पिछले 2-3 दिन से परेशान नजर आ रहा था। मृतक यश महावर (20) जूस की दुकान पर काम करता था। काम के बाद वह अक्सर रात में घर लौटता था, लेकिन रविवार शाम वह जल्दी घर आ गया। यश के पिता राजेंद्र प्रसाद महावर ने बताया कि वह गार्ड की नौकरी करते हैं। घटना के वह ड्यूटी पर थे, जबकि उनकी पत्नी भी घर से बाहर गई हुई थी। बाद में पत्नी घर पहुंची तो यश को पंखे पर लटका देखा। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर नयापुरा थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यश अविवाहित था। परिजनों के अनुसार आत्महत्या के कारणों की फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।