कोटा की दूसरे चरण को लेकर दो पंचायत समितियों में चुनावी मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई है। खैराबाद और चेचट पंचायत समिति में 34 वार्डों में कुल 83 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हुए हैं, जिनमें 15 निर्दलीय शामिल हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में कांग्रेस के तीन बागी भी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के तीन प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों पंचायत समितियों में कुल 171 नॉमिनेशन भरे गए थे। इनमें 74 नॉमिनेशन खारिज हुए और 14 दावेदारों ने नॉमिनेशन वापस ले लिया। दोनों पंचायत समितियों में दूसरे चरण में 28 अक्टूबर को वोटिंग होगी। खैराबाद में 42 और चेचट पंचायत समिति में 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में 17 सीटों वाली खैराबाद पंचायत समिति में 42 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें 8 निर्दलीय मैदान में है। जिनमें कांग्रेस से 1 बागी है। वार्ड नंबर 3 में सबसे ज्यादा तीन निर्दलीय ने ताल ठोक रखी है। खैराबाद पंचायत समिति में कुल 94 नामांकन भरे गए थे। जिनमें 44 नॉमिनेशन खारिज हुए और 8 ने नामांकन वापस लिया है। वहीं 17 सीटों वाली चेचट पंचायत समिति में 41 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। इनमें 7 निर्दलीय मैदान में है। जिनमें दो कांग्रेस के बागी हैं। जबकि तीन वार्डों में आरएलपी भी चुनाव लड़ रही हैं। वार्ड 13 में सबसे ज्यादा दो निर्दलीय चुनावी मैदान में है। चेचट पंचायत समिति में कुल 77 नॉमिनेशन भरे गए। इनमें से 30 के नॉमिनेशन ख़ारिज हुए। 6 ने नामांकन वापस ले लिया। पिछले चुनाव तक थे 23 जिला परिषद वार्ड कोटा में पिछले चुनाव तक 23 जिला परिषद वार्ड थे। अब 25 जिला परिषद वार्ड में चुनाव हो रहे हैं। पिछले चुनाव तक कोटा में 5 पंचायत समितियों के कुल 91 वार्डों में से बीजेपी ने 46 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस को 39 वार्डों में जीत मिली थी। 6 निर्दलीय चुनाव जीत कर पंचायत समिति मेंबर बने थे। अब 6 पंचायत समितियों में चुनाव है। 1 पंचायत समिति चेचट नई बनी है।