कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसे इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। मृतक की पहचान नयागांव निवासी खुमान सिंह के रूप में हुई है। चक्की की दुकान पर काम करता था जानकारी के अनुसार खुमान सिंह (60) रोजाना की तरह चक्की की दुकान पर काम करने के बाद रात करीब 8:30 बजे बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे खुमान सिंह सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। काम खत्म करके घर जा रहे थे मृतक के बेटे अजय सिंह ने बताया कि उनके पिता रोजाना दुकान से काम खत्म करने के बाद घर लौटते थे। मंगलवार रात भी वह करीब दुकान से घर के लिए निकले थे। परिजनों ने कार ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए गुमानपुरा थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम करवाया। और शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर हादसे की जांच शुरू कर दी है और कार ड्राइवर की भूमिका की जांच की जा रही है।