कोटा के ग्रामीण क्षेत्र के सिमलिया थाना इलाके में तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसा गाड़ेपन झोपड़ियां क्षेत्र में हुआ। महिला अपने पति के साथ बस से उतरकर सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने टक्कर मार दी। हादसे में पप्पी बाई (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन घायल महिला को इलाज के लिए कोटा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर सिमलिया थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव उन्हें सौंप दिया गया। ड्राइवर मौके से फरार हुआ मृतका के पति आश मोहम्मद ने बताया कि वे बस से उतरकर गाड़ेपन झोपड़ियां, सिमलिया में सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आई कार ने पप्पी बाई को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। मृतक के पांच बच्चे आश मोहम्मद ने बताया कि उनके पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटियों की शादी अभी बाकी है। उन्होंने परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताते हुए प्रशासन से मदद की मांग की है। पुलिस के अनुसार, परिजनों की शिकायत मिलने पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।