कोटा में एक युवक ने कमरें में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता खाना देने पहुंचे, तब घटना का पता लगा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतारकर हॉस्पिटल पहुंचाया गया। घटना सोमवार रात 11 बजे आरकेपुरम थाना क्षेत्र के श्रीनाथपुरम इलाके की है। युवक सोनू शर्मा (25) पुताई का काम करता था। पिछले 4 महीने से शादी शुदा महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। जीजा मोनू ने बताया कि सोनू 4 महीने पहले छत्तीसगढ़ से एक महिला को भगाकर लाया था। महिला के 1 साल का बच्चा है। सोनू, महिला के साथ श्रीनाथपुरम इलाके में किराए के कमरें में रह रहा था। एक महीने पहले महिला राखी का त्योहार की बात कहकर अपने घर छत्तीसगढ़ चली गई। तभी से सोनू तनाव में था। माता-पिता चौकीदारी करते हैं सोमवार दोपहर तीन बजे सोनू खाना खाने उसके माता पिता के घर गया। उसके माता पिता आरकेपुरम इलाके में चौकीदारी करते हैं। सोनू दोपहर में अपने माता पिता के पास से अपने घर के लिए मिकला। उसने कहा था-मुझे फोन मत करना, मैं सोऊंगा '। इसके बाद उसके पिता ने शाम को खाने के लिए फोन किया। लेकिन सोनू ने फोन नहीं उठाया। रात 11 बजे पिता खाना लेकर सोनू के कमरे पर गए। आवाज लगाने पर सोनू ने गेट नहीं खोला। खिड़की से झाककर देखा, तो सोनू पंखे से फंदे पर लटका हुआ था। उसके कान में ईयर फोन लगा हुआ था। पिता ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पत्नी ने आना से मना किया था मौसरे भाई शिव ने बताया कि कुछ समय से सोनू अपनी पत्नी को लेकर डिप्रेशन में था। पत्नी ने कोटा आने से मना कर दिया था। उसका तनाव दूर करने के लिए 10 अगस्त को कावड़ लेने के लिए उसे साथ ले गया था। 21 अगस्त को कावड़ लेकर कोटा आ गए। तब तक ठीक था। सम्भवतया तनाव मे आकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मोबाइल जब्त किया आरकेपुरम थाना ASI किरण सिंह ने बताया कि युवक अपने कमरे मे फांसी पर लटका मिला। कान मे ईयर फोन लगा था। युवक का मोबाइल जब्त किया है। शुरुआती तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड करने की बात सामने आई है। युवक ने पहले भी सुसाइड की कोशिश की थी। परिजनों ने तहरीर दी है। जांच के बाद ही कारणों का पता लगेगा।