कोटा नगर निगम के तीन वार्डों में ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते 3 बूथ और सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के एक बूथ पर बुधवार को दोबारा मतदान हुआ। इन बूथों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले गए। कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। वहीं, सुकेत में 77.15% मतदान हुआ। कोटा के वार्ड संख्या 44 के बूथ पर फर्जी मतदान के आरोप को लेकर कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और मौके पर धक्का-मुक्की होने लगी। विवाद बढ़ता देख पुलिस ने दोनों गुटों को अलग किया और झगड़ा करने से रोका। वार्ड 87 के बूथ पर मतदान के दौरान हंगामा हो गया। बीजेपी व कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। नारेबाजी शुरू कर दी। धक्का-मुक्की में कुछ कार्यकर्ताओं को चोट भी लगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि मतदान केंद्र पर मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा एक कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ मारपीट की गई। महिला कांग्रेस कोटा शहर जिलाध्यक्ष शालिनी गौतम के साथ धक्का-मुक्की की गई। शाम 6 बजे तक 76.71% वोटिंग कोटा नगर निगम के तीन वार्ड के तीन बूथ पर री-पोलिंग में शाम 6 बजे तक 76.89% वोटिंग हुई। सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 में शाम 6 बजे तक 77.15% मतदान हुआ। नगर निगम के वार्ड 11 के बूथ पर 507, वार्ड 44 के बूथ पर 920, वार्ड 87 के बूथ पर 742 वोट पड़े। सुकेत नगर पालिका के वार्ड 4 के बूथ पर 746 वोट पड़े। ये खबरें भी पढ़ें... जोधपुर में वार्ड 50 के एक बूथ पर दोबारा मतदान:दोपहर 1 बजे तक 42.05% वोटिंग; ईवीएम खराब होने से री-पोलिंग जोधपुर के वार्ड 50 के एक बूथ पर री-पोलिंग हो रही है। वोटों की गिनती गुरुवार को होगी। दरअसल, ईवीएम में खराबी आने की वजह से इस वार्ड के परिणाम को 14 सितंबर को होल्ड कर दिया गया था। इसके बाद यहां दोबारा री-पोलिंग का निर्णय लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर नगर निगम के 5 बूथों पर री-पोलिंग जारी:वार्ड 9 में युवती का वोट कोई और डालकर गया; मशीन खराब होने के कारण फिर से वोट देने आए मतदाता जयपुर नगर निगम के 4 वार्डों के 5 बूथों पर रीपोलिंग हो रही है। 14 सितंबर को काउंटिंग के दौरान ईवीएम खराब होने के कारण वार्ड 9, 18, 25 और 34 के 5 बूथों पर मतगणना नहीं हो पाई थी। ऐसे में यहां री-पोलिंग का फैसला लिया गया था। (पूरी खबर पढ़ें)