कोटा में फिर से धूप और गर्मी बढ़ने लगी है। शहर में सुबह से धूप खिली है। मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिन मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। संभाग में कहीं भी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। सोमवार को शहर में दिनभर हल्की धुप खिली रही। पारा 1 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम पारा 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। तापमान में उतार-चढ़ाव से एक बार फिर गर्मी व उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 22% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 21 सितंबर तक औसत 719.8 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है।