कोटा में बारिश का दौर थमने के साथ ही एक बार फिर गर्मी व उमस बढ़ गई है। पिछले तीन दिन से पारा 30 डिग्री से ऊपर है। धूप निकल रही है। आज भी आसमान साफ है। संभाग में कहीं भी बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिन मौसम ड्राई रहने और गर्मी रहने की संभावना जताई है। मंगलवार को दिनभर हल्की धुप खिली रही पारा 1 डिग्री बढ़कर 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम पारा 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शाम साढ़े 5 बजे तक बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 23% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 22 सितंबर तक औसत 722.3 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 558.8 मिमी बारिश हुई है।