कोटपूतली नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 स्थित ढाणी दीपावाली में चोरों ने शिव मंदिर को निशाना बनाया। चोरों ने मंदिर का दानपात्र चुरा लिया। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। हाल के दिनों में कोटपूतली इलाके में चोर लगातार मंदिरों को निशाना बना रहे हैं। कुछ दिन पहले थाने के पास शनि मंदिर से शनि देव का मुकुट, छत्र और अलमारी से नकदी चोरी हुई थी। इसके बगल के हनुमान मंदिर में भी चोरी की घटना हुई थी। इस घटना की सूचना मिलते ही कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है।