कोटपूतली के आदर्श नगर स्थित सैनी सभा भवन में सैनी विकास संगठन रजि. ने अध्यक्ष बबलू बबेरवाल के नेतृत्व में नवनिर्वाचित नगरपरिषद सभापति कमल सैनी का स्वागत समारोह किया। सभापति के साथ पार्षद प्रमोद गुरुजी, महेश सैनी, महावीर सांखला, अमित सैनी और बाबूलाल सैनी का भी माला व साफा पहनाकर स्वागत हुआ। मंच संचालन देवी सहाय सैनी (शिक्षा उपनिदेशक) ने किया। उन्होंने सभापति से चुनावी मतभेद भुलाकर शहर की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने और विकास कार्य शुरू करने को कहा। सैनी समाज ने विधायक हंसराज पटेल का सम्मान देने के लिए आभार जताया। सभापति कमल सैनी ने मतदाताओं और विधायक पटेल का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उनके दरवाजे सबके लिए खुले हैं और वे निष्पक्ष भाव से कोटपूतली की सेवा करेंगे। बबलू बबेरवाल ने भी जनता व विधायक का आभार जताया। समारोह के बाद आगामी 7वें सामूहिक विवाह सम्मेलन (20 नवंबर 2026) के लिए परिचय सम्मेलन भी हुआ, जिसमें पांच जोड़ों का रजिस्ट्रेशन हुआ। ये रहे मौजूद इस मौके पर रामूतार मिस्त्री, कमल किशोर, रामरतन ठेकेदार, उमराव सैनी, रामस्वरूप रोलावण, जगदीश प्रसाद सैनी, पप्पू बायलाण, संजय दैया, रोताश दांतिलवाले, पवन सैनी, नानूराम सैनी, गंगाराम सैनी, हजारीलाल सैनी, हरदयाल सैनी, रामजीलाल सैनी और गौरव गोयल समेत कई लोग मौजूद थे।