कोटपूतली में सेवा भारती समिति का प्रकल्प शिक्षकों का आज मासिक प्रशिक्षण वर्ग संपन्न हुआ। इसमें संघ शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन, सेवा बस्तियों और सुपोषित भारत अभियान की जानकारी दी गई। शुभारंभ सेवा भारती जयपुर प्रांत संरक्षक महेश कुमार गोयल ने गायत्री मंत्र के साथ किया। प्रशिक्षण में बताया गया कि उपेक्षित और जरूरतमंद लोगों की बस्तियों को सेवा बस्ती कहते हैं। यहां सेवा भारती के चार आयामों के तहत कई काम किए जाते हैं। इस दौरान "देश हमें देता है सब कुछ..." और "केसर क्यारां कश्मीर री..." गीतों का अभ्यास भी हुआ। संघ शताब्दी वर्ष के पंच परिवर्तन—सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, स्व का बोध, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य—पर चर्चा हुई। जिला मंत्री महेश चंद सैनी ने सुपोषित भारत अभियान के कार्यक्रमों की जानकारी दी। वर्ग में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और श्री गणेश चतुर्थी कार्यक्रमों की जानकारी ली गई। शिक्षिकाओं से हिंदी के कठिन शब्द लिखवाकर प्रश्नोत्तरी भी हुई। इस अवसर पर सेवा भारती कोटपूतली के कई पदाधिकारी और शिक्षिकाएं मौजूद रहे।