केंद्रीय बस स्टैंड के पास मिनी मायापुरी स्थित भगवान राम दरबार मंदिर में अमावस्या पर लंगर लगाया गया। सुबह 9 बजे कोषाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, भंडार मंत्री अमीलाल स्वामी ने लंगर प्रसादी का भोग लगवाया। इसके बाद लंगर सेवा शुरू हुई। दोपहर सवा एक बजे लंगर पूर्ण किया गया। इस दौरान 400 से अधिक प्रभुजनों ने लंगर का सेवन किया। स्वामी समाज सभा के अध्यक्ष संतराम स्वामी ने बताया कि लंगर में मंत्री भूपेंद्र स्वामी, संरक्षक काशीराम, राजेश स्वामी, आत्माराम, सदस्य नरेंद्र स्वामी, प्रबंधक ओमप्रकाश, कृष्ण लाल ने सेवाएं दीं। यह लंगर हर अमावस्या को लगाया जा रहा है। समाज की कार्यकारिणी, पदाधिकारी, सदस्य आर्थिक सहयोग जुटाकर लंगर सेवा करते हैं।