कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातकोत्तर (PG) फर्स्ट सेमेस्टर में एडमिशन शुरू हो गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर है। प्राचार्य डॉ. आर. के. सिंह ने बताया- कॉलेज में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के कुल 14 विषयों में PG कक्षाएं चल रही हैं। इनमें कला संकाय के हिंदी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र; विज्ञान संकाय के रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित, वनस्पति विज्ञान व प्राणि शास्त्र; और वाणिज्य संकाय के लेखा एवं व्यावसायिक सांख्यिकी, व्यावसायिक प्रशासन और आर्थिक प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंधन विषय शामिल हैं। PG प्रवेश नोडल प्रभारी डॉ. सीमा पंत के मुताबिक, सभी इच्छुक छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। स्नातक की तीनों साल की मार्कशीट, जाति, निवास, बोनस अंक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आधार, जनआधार और एबीसी आईडी जैसे मूल दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने होंगे। जानकारी या तकनीकी समस्या के लिए छात्र 12 अक्टूबर से पहले कॉलेज की प्रवेश समिति से संपर्क करें।