भरतपुर। लायंस क्लब भरतपुर डायमंड द्वारा बुधवार को अलख-झलक की बगीची में क्लब सदस्य के सहयोग से भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विधि-विधान से भगवान शिव का रुद्राभिषेक कर सुख-समृद्धि एवं सभी के मंगल की कामना की। रुद्राभिषेक के पश्चात सभी क्लब सदस्यों ने एक साथ बैठकर प्रसादी ग्रहण की। कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए धार्मिक एवं सामाजिक एकता का परिचय दिया। क्लब अध्यक्ष रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि क्लब द्वारा समय-समय पर धार्मिक कार्य किए जाते है।