लायंस क्लब झुंझुनूं जीवन ने सेवा गतिविधियों के तहत दीनदयाल नगर की कच्ची बस्ती में फूड फॉर हंगर कार्यक्रम आयोजित किया और जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री वितरित की। कार्यक्रम की संयोजक विमला गोदारा रहीं। क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंचाना लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न सामग्री के पैकेट दिए गए। इस अवसर पर क्लब सचिव ओमप्रकाश मूंड, सह कोषाध्यक्ष अशोक कुलहरी, पर्यावरण संरक्षण चेयरपर्सन ओमप्रकाश मूंड सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।