बाड़मेर | राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव आजाद सिंह राठौड़ ने बाड़मेर व जैसलमेर में सूखे और अकाल जैसे हालात होने का दावा करते हुए राज्य सरकार से तुरंत राहत कार्य शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बारिश की कमी के कारण पश्चिमी राजस्थान के गांवों में स्थिति लगातार बिगड़ रही है। राठौड़ के अनुसार दोनों जिलों में बड़ी आबादी खेती और पशुपालन पर निर्भर है। चारे की उपलब्धता घट रही है और कई इलाकों में पशुओं के लिए पेयजल का संकट सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों के सामने पशुधन को सुरक्षित रखने की चुनौती बढ़ गई है। उनका कहना है कि समय पर चारा और पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने सरकार से मांग की कि बाड़मेर और जैसलमेर को शीघ्र विशेष पैकेज जारी करने की मांग की।