बारां| शहर के कोटा रोड स्थित जय माताजी इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम की ओर से रविवार को लक्की ड्रा खोला गया। शोरूम मालिक एस तनेजा ने बताया कि यह योजना 6 सितंबर 2025 से शुरू की गई थी। जिसमें 20 हजार रुपए से ज्यादा की खरीद पर ग्राहकों को लक्की ड्रा कूपन दिया गया था। रविवार को खुले ड्रा में विजेता रहे ग्राहकों को उपहार दिए गए। इनमें हेमंत नागर को स्कूटी, गुरुमुख सिंह को ​फ्रीज, श्रीजी फूड्स को बेड, अनीता को अलमारी, अखलेश मेहता को एलईडी टीवी, हेमराज नागर को ड्रेसिंग, शीतल गौतम को वाशिंग मशीन, विक्रांत कुमार को माइक्रो वेव, मुश्ताक को आटा चक्की, पंकज को सोफा सेट तथा महेश को आरओ दिया गया।