पाली में श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास समिति की ओर से आयोजित महालक्ष्मी प्राकट्य महोत्सव-2026 के तहत शिववाड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जा रही हैं। रविवार को महिलाओं और बच्चों के लिए फायरलेस कुकिंग, स्केटिंग और शूटिंग प्रतियोगिताएं हुईं। इनमें प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। फायरलेस कुकिंग में जूनियर वर्ग में पृथा प्रथम समाज अध्यक्ष एडवोकेट पी.एम. जोशी ने बताया - रविवार को शिववाड़ी में हुई फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पृथा प्रथम, ट्विशा द्वितीय तथा हेतल और युद्धवान संयुक्त रूप से तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में पूनम व्यास और लक्ष्मी व्यास प्रथम, चित्राक्षी द्वितीय और अरुणा व्यास तृतीय रहीं। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. नयना वाडेकर और डॉ. पूजा मेघाणी थीं। स्केटिंग में शिवांश और जिगिशा ने हासिल किया पहला स्थान स्केटिंग प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में शिवांश प्रथम, वंशिका दवे द्वितीय और रीतिक त्रिवेदी तृतीय रहे। बाल वर्ग में जिगिशा प्रथम, शिवाहम् द्वितीय और भव्य तृतीय रहे। शूटिंग में प्रांजिल त्रिवेदी रहे प्रथम शूटिंग प्रतियोगिता में प्रांजिल त्रिवेदी प्रथम, नील त्रिवेदी द्वितीय और शिवांश दवे तृतीय रहे। स्केटिंग के निर्णायक मुकुल औझा और सिद्धार्थ दवे तथा शूटिंग के निर्णायक संदीप दवे और अभिषेक व्यास रहे। प्रतियोगिताओं के संचालन में मोनिका जोशी, अनीता त्रिवेदी, राजेश त्रिवेदी, अभिषेक व्यास और पुनीत त्रिवेदी सहित समाज पदाधिकारियों का सहयोग रहा।